डीलरों को दिया जा रहा घटिया चावल

डीलरों को दिया जा रहा घटिया चावल रजौली . प्रखंड के एसएफसी के मैनेजर द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को घटिया व सड़ा चावल दिया जा रहा है. इससे पीडीएस डीलरों में काफी रोष देखा जा रहा है. गौरतलब है कि एसएफसी के मैनेजर द्वारा प्रत्येक क्विंटल चावल पर डीलरों से 10 रुपये नजराना […]

डीलरों को दिया जा रहा घटिया चावल रजौली . प्रखंड के एसएफसी के मैनेजर द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को घटिया व सड़ा चावल दिया जा रहा है. इससे पीडीएस डीलरों में काफी रोष देखा जा रहा है. गौरतलब है कि एसएफसी के मैनेजर द्वारा प्रत्येक क्विंटल चावल पर डीलरों से 10 रुपये नजराना लिया जाता है. एसएफसी में आने वाले चावल लोड ट्रक से पांच हजार रुपये नजराना लिया जाता है. कुछ पीडीएस डीलरों ने बताया कि चावल इतना घटिया होता है कि उसे जानवर भी नहीं खा सकते हैं. लेकिन, एसएफसी के मैनेजर के मनमाना के कारण सभी डीलरों को मजबूरी में उठाना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >