प्रथम सोपान का चल रहा प्रशिक्षण नवादा (नगर). स्काउट व गाइड का प्रथम सोपान का प्रशिक्षण प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में चल रहा है. दो नवंबर से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण आठ तक चलेगा. प्रशिक्षण के क्रम में स्काउट व गाइड की कैडेटों को शारीरिक व मानसिक व बौद्धिक क्षमता बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण के क्रम में राष्ट्रीय ध्वज की विशेषता, टोली की जानकारी, प्राथमिक उपचार, अनुशासन, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा, मूकवार्त्ता, कंपास, नक्शा व रस्सी गांठ आदि की जानकारी दी जा रही है. स्काउट मास्टर रंजीत कुमार व संतू कुमार ने बताया कि प्रथम सोपान में भाग लेने वाले कैडेटों को सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जायेगा. कार्यक्रम की समाप्ति के दिन सह भोज कार्यक्रम भी आयोजित होगा. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक शिवकुमार प्रसाद, प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा आदि का सहयोग मिल रहा है.
प्रथम सोपान का चल रहा प्रशक्षिण
प्रथम सोपान का चल रहा प्रशिक्षण नवादा (नगर). स्काउट व गाइड का प्रथम सोपान का प्रशिक्षण प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में चल रहा है. दो नवंबर से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण आठ तक चलेगा. प्रशिक्षण के क्रम में स्काउट व गाइड की कैडेटों को शारीरिक व मानसिक व बौद्धिक क्षमता बढ़ाने की जानकारी दी जा […]
