छह तक जमा करें वेतन फिक्सेशन प्रपत्र : डीइओ बीइओ के साथ बैठक कर पंचायत व प्रखंड स्तरीय शिक्षकों के वेतनमान प्रपत्र जमा करने का दिया गया निर्देशस्थापना डीपीओ ने कार्रवाई की कही बातनवादा (नगर). प्रखंड व पंचायत स्तर के नियोजित शिक्षकों के वेतनमान फिक्सेशन के लिए विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. डीइओ गोरख प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को हर हाल में छह नवंबर तक सभी शिक्षकों का वेतन प्रपत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. बैठक में मौजूद स्थापना डीपीओ सुरेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि अभी भी आधे से अधिक प्रखंडों से सभी नियोजित शिक्षकों का सर्विस बुक व वेतनमान प्रपत्र जिला को उपलब्ध नहीं हो पाया है. प्रधान सचिव के आदेश के बावजूद कई प्रखंडों के बीइओ इस काम में लापरवाही बरत रहे हैं. उन्होंने कहा कि कैंप लगा कर छह नवंबर तक किसी भी प्रस्तुति में सभी नियोजित शिक्षकों का वेतनमान प्रपत्र जमा लें. ताकि छह को जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले बीइओ का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बैठक में डीइओ गोरख प्रसाद ने कहा कि एक माह पहले से ही वेतनमान संधारण के लिए कहा जा रहा है. बावजूद कई अधिकारी इस कार्य को अब तक पूरा नहीं कर पाये हैं. राज्य कार्यालय द्वारा यह अंतिम तिथि दी गयी है. यदि इस तिथि में भी काम नहीं होता है, तो इसके लिए जिम्मेवार अधिकारी व कर्मी बख्शे नहीं जायेंगे. बैठक में सभी प्रखंडों के बीइओ, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह, सचिव चंदेश्वर प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद थे.
छह तक जमा करें वेतन फक्सिेशन प्रपत्र : डीइओ
छह तक जमा करें वेतन फिक्सेशन प्रपत्र : डीइओ बीइओ के साथ बैठक कर पंचायत व प्रखंड स्तरीय शिक्षकों के वेतनमान प्रपत्र जमा करने का दिया गया निर्देशस्थापना डीपीओ ने कार्रवाई की कही बातनवादा (नगर). प्रखंड व पंचायत स्तर के नियोजित शिक्षकों के वेतनमान फिक्सेशन के लिए विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा […]
