डीएम ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

डीएम ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण तैयारियों का लिया जायजारविवार को केएलएस कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में होगी मतगणनानिर्वाचन से जुड़े अधिकारी भी रहे मौजूदप्रतिनिधि, नवादा (नगर)मतगणना कार्य की तैयारियों की जानकारी के लिए डीएम मनोज कुमार सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने केएलएस कॉलेज का निरीक्षण किया. मतगणना केंद्र में होनेवाले […]

डीएम ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण तैयारियों का लिया जायजारविवार को केएलएस कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में होगी मतगणनानिर्वाचन से जुड़े अधिकारी भी रहे मौजूदप्रतिनिधि, नवादा (नगर)मतगणना कार्य की तैयारियों की जानकारी के लिए डीएम मनोज कुमार सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने केएलएस कॉलेज का निरीक्षण किया. मतगणना केंद्र में होनेवाले निर्माण कार्य व अन्य तैयारियों की जानकारी डीएम मनोज कुमार ने मौके पर पहुंच कर ली. जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना का काम केएलएस कॉलेज में होना है. इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाये जानेवाले काउंटिंग टेबुल व अन्य तैयारियों की जानकारी डीएम ने ली. निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी व अन्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 16 काउंटर बनाये जाने हैं. इसमें 14 काउंटरों पर इवीएम से काउंटिंग होगी. जबकि, एक आरओ काउंटर व एक पोस्टल बैलेट काउंटर बनाया जायेगा. मतगणना केंद्र में काउंटिंग को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. काउंटिंग सेंटर पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >