ऑडिट में नहीं पहुंची कई प्रखंडों की फाइल साक्षर भारत योजना के कार्यक्रमों में खर्च होने वाले राशि की हो रही है ऑडिटनवादा (नगर). साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत होने वाले खर्च का वार्षिक ऑडिट राज्यस्तरीय टीम द्वारा किया जा रहा है. बुधवार को राज्यस्तरीय टीम नवादा पहुंचेगी़ लेकिन, मंगलवार तक कई प्रखंडों की रिपोर्ट जिला कार्यालय तक नहीं पहुंची है. साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत जिले में कई महासाक्षरता परीक्षा का आयोजन हुआ है व सभी प्रखंडों के 187 पंचायतों में लोक शिक्षा केंद्र के माध्यम से असाक्षरों को शिक्षित करने का काम किया जा रहा है. इसमें खर्च होने वाली राशि का संधारण के लिए प्रखंड स्तर पर प्रखंड लेखा समन्वयक बहाल हैं. बावजूद जिला कार्यालय द्वारा बार-बार सूचना दिये के बाद भी प्रखंडों द्वारा लेखा पंजी जिला कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है. जबकि, बुधवार को राज्यस्तरीय टीम द्वारा जिले में खर्च हुए राशि का ऑडिट किया जाना है. जिला लेखा समन्वयक ने कहा कि मेसकौर प्रखंड के अलावा अन्य किसी भी प्रखंड से पूर्ण लेखा पंजी प्राप्त नहीं हुआ है. इसके कारण जिले की रिपोर्ट बनाने में परेशानी हो रही है. साक्षरता डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रखंडों से लेखा पंजी हर हाल में बुधवार की सुबह तक जमा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि राज्य कार्यालय से आयी ऑडिट टीम को जिले की रिपोर्ट सौंपी जा सके. उन्होंने कहा है कि कार्य में कोताही बरतने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
ऑडिट में नहीं पहुंची कई प्रखंडों की फाइल
ऑडिट में नहीं पहुंची कई प्रखंडों की फाइल साक्षर भारत योजना के कार्यक्रमों में खर्च होने वाले राशि की हो रही है ऑडिटनवादा (नगर). साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत होने वाले खर्च का वार्षिक ऑडिट राज्यस्तरीय टीम द्वारा किया जा रहा है. बुधवार को राज्यस्तरीय टीम नवादा पहुंचेगी़ लेकिन, मंगलवार तक कई प्रखंडों की रिपोर्ट […]
