विकलांग दिवस पर होगी प्रतियोगिता नवादा (नगर). तीन दिसंबर को मनाये जाने वाले विकलांग दिवस के पहले राज्य स्तर पर श्रवण व अस्थि नि:शक्त बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल दौड़, वैशाखी दौड़, जलेबी दौड़, चित्रांकन व गीत संगीत आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पहले सात नवंबर को जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जबकि, 23 व 24 नवंबर को जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी. प्रतियोगिता के सभी विधाओं में एक बालक व एक बालिका का चयन कर राज्य स्तर पर एक दिसंबर को होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जायेगा. जिला समावेशी शिक्षा के को-ऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए श्रवण व अस्थि नि:शक्त बच्चों का चयन किया जा रहा है. प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता कराने के लिए प्रखंड के रिसोर्स टीचरों को जिम्मेवारी दी गयी है.
विकलांग दिवस पर होगी प्रतियोगिता
विकलांग दिवस पर होगी प्रतियोगिता नवादा (नगर). तीन दिसंबर को मनाये जाने वाले विकलांग दिवस के पहले राज्य स्तर पर श्रवण व अस्थि नि:शक्त बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल दौड़, वैशाखी दौड़, जलेबी दौड़, चित्रांकन व गीत संगीत आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पहले सात नवंबर को जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय […]
