ट्रक ने युवक को रौंदा रजौली. एसएच 70 पर रजौली थाने के दुलरपुरा गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. इसे दुलरपुरा के कुछ लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया. जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के जोगियामारण निवासी मोहम्मद सत्तार मियां के बेटा इंतियाज के रूप में हुआ. वह रजौली बाजार से अपने भाई की शादी का सामान खरीद कर अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान रजौली की ओर से गया जा रहे ट्रक ने उसे रौंद डाला. गौरतलब है कि उसके भाई की बरात मंगलवार को तीन बजे नरहट प्रखंड के शेखपुरा के लिए जानी थी.
ट्रक ने युवक को रौंदा
ट्रक ने युवक को रौंदा रजौली. एसएच 70 पर रजौली थाने के दुलरपुरा गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. इसे दुलरपुरा के कुछ लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया. जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के जोगियामारण निवासी मोहम्मद सत्तार मियां के […]
