डीजल अनुदान के रुपये नहीं मिलने से किसान परेशान

डीजल अनुदान के रुपये नहीं मिलने से किसान परेशान कौआकोल. प्रखंड के किसानों को अभी तक डीजल अनुदान की राशि नहीं मिल पायी है. इससे किसान काफी परेशान हैं. इनका कहना है कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी का किसानों के प्रति ठीक रवैया नहीं है. इसके कारण किसान अनुदान की राशि से वंचित हो रहे है. […]

डीजल अनुदान के रुपये नहीं मिलने से किसान परेशान कौआकोल. प्रखंड के किसानों को अभी तक डीजल अनुदान की राशि नहीं मिल पायी है. इससे किसान काफी परेशान हैं. इनका कहना है कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी का किसानों के प्रति ठीक रवैया नहीं है. इसके कारण किसान अनुदान की राशि से वंचित हो रहे है. इसी प्रकार पिछले साल भी बीएओ के गलत रवैये के कारण किसान अनुदान की राशि से वंचित रह गये. आज तक यह अनुदान कर राशि नहीं मिल पायी. इससे किसानों में काफी असंतोस व्याप्त है. किसानों ने जिला पदाधिकारी का ध्यान प्रखंड कृषि कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं पर दिलाते हुए किसानों को डीजल अनुदान की राशि मुहैया कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >