प्राथमिकी करने पर दिया जान मारने की धमकी

प्राथमिकी करने पर दिया जान मारने की धमकी रजौली. जितेंद्र कुमार उर्फ कारू यादव की हत्या करीब 10 दिन पहले कर उसके शव को एनएच 31 पर फेंक दिया था. इसके बाद उसके पिता कृष्णा यादव ने रजौली थाना में गांव के चार लोगों पर षडयंत्र रच कर हत्या करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी […]

प्राथमिकी करने पर दिया जान मारने की धमकी रजौली. जितेंद्र कुमार उर्फ कारू यादव की हत्या करीब 10 दिन पहले कर उसके शव को एनएच 31 पर फेंक दिया था. इसके बाद उसके पिता कृष्णा यादव ने रजौली थाना में गांव के चार लोगों पर षडयंत्र रच कर हत्या करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज कराया था. सोमवार की सुबह मृतक के भाई शंकर यादव ने रजौली थाना को सूचना देकर कहा कि उनके मोबाईल 9546128691 पर 7764030607 व 8969421824 से आरोपित राजेश शर्मा ने केस उठा लेने की धमकी दी है. ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >