अंडर 19 में ईशान किशन के चयन पर खुशी नवादा कार्यालय. भारतीय क्रिकेट टीम के अंडर 19 में नवादा के ईशान किशन का चयन होने पर क्रिकेट प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है. जिला क्रिकेट आयोजन समिति के अध्यक्ष जकी हैदर ने कहा कि ईशान किशन जिले नहीं, बल्कि प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनेगा. नवादा के इसके चयन के बाद कई और प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आयेंगे. क्रिकेट आयोजन समिति से जुड़े अफसर नवाब, राजेश कुमार मुरारी, कोच राजेश कुमार, सुभाष प्रसाद, नंद किशोर सहित अनेक क्रिकेट प्रेमियों ने ईशान किशन का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है. गौरतलब है कि नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सावित्री शर्मा के पौत्र ईशान किशन का चयन पहले भी झारखंड रणजी में हो चुका था. विकेट कीपर व बायें हाथ के ओपनर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन ने अपनी ख्याति अर्जित की है.
अंडर 19 में ईशान किशन के चयन पर खुशी
अंडर 19 में ईशान किशन के चयन पर खुशी नवादा कार्यालय. भारतीय क्रिकेट टीम के अंडर 19 में नवादा के ईशान किशन का चयन होने पर क्रिकेट प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है. जिला क्रिकेट आयोजन समिति के अध्यक्ष जकी हैदर ने कहा कि ईशान किशन जिले नहीं, बल्कि प्रदेश के लिए […]
