मजदूर को मिला लाखों का बिजली बिल वारिसलीगंज. बिजली विभाग की लाल फीताशाही के कारण प्रखंड के उपभोक्ता काफी परेशान हैं. अक्सर बिजली विभाग के कर्मचारी व उपभोक्ताओं के बीच गलत बिजली बिल को लेकर आये दिन नोकझोंक होते रहती है. सूत्रों के अनुसार, बताया जाता है कि बिजली विभाग कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही बिल में काफी गड़बड़ी हो रही है. शहर के एक उपभोक्ता मनोज कुमार स्थानीय होटल में मजदूरी करते हैं. उनके पास दिसंबर-14 से सितंबर-15 तक के बीच के लिए एक लाख छह हजार 326 रुपये का बिल आया है. मनोज का कहना है कि वह सिर्फ दो बल्ब जलाते हैं. बावजूद दिसंबर-14 से अनाप-शनाप बिल आना शुरू हुआ है. इसे सुधार को लेकर कई दफा कार्यालय का चक्कर लगाया. किंतु, सुधार होने की बजाय हजार से लाखों में पहुंच गया. अब समझ में नहीं आता कि आखिरकार बिल का सुधार कौन और कब करेगा. हालांकि, इस तरह का बिजली बिल से प्रखंड के सैकड़ों उपभोक्ता काफी परेशान हैं. उपभोक्ताओं द्वारा विभागीय अधिकारी से शिकायत करने पर अधिकारी अपना हाथ खड़ा कर देते हैं. इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि ऐसी बात नहीं है. बिल सुधार को लेकर विभाग काफी तत्पर है.
मजदूर को मिला लाखों का बिजली बिल
मजदूर को मिला लाखों का बिजली बिल वारिसलीगंज. बिजली विभाग की लाल फीताशाही के कारण प्रखंड के उपभोक्ता काफी परेशान हैं. अक्सर बिजली विभाग के कर्मचारी व उपभोक्ताओं के बीच गलत बिजली बिल को लेकर आये दिन नोकझोंक होते रहती है. सूत्रों के अनुसार, बताया जाता है कि बिजली विभाग कर्मचारियों की लापरवाही के कारण […]
