एक हुए पति-पत्नी, लौटी खुशियां पाली के सरपंच ने दोनों पक्षों के बीच कराया सुलभ समझौताफोटो-2नरहट. शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति-पत्नी के बीच कलह के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर था़ इस रिश्ते को पाली ग्राम कचहरी के सरपंच ने अपने स्तर से सुलझा कर दोनों के बीच फिर से खुशियां लाने का काम किया है. सरपंच के इस प्रयास की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं. सरपंच धनंजय कुमार द्वारा इस तरह के कई समाजिक मामले को अपने ग्राम कचहरी में सुलझा लिया गया है. इससे कई लोगों को थाने व कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से छुटकारा मिला़ जानकारी के अनुसार, अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के मोहम्मद असलम की बेटी नाजिया खातून की शादी पिछले साल 15 मार्च को नरहट थाने के बडी पाली में मोहम्मद सलमान के साथ हुई थी़ बचपन में ही सलमान के पिता का देहांत हो गया था़ पिता के देहांत के बाद सलमान बड़ी पाली में अपने नाना मंजूर आलम के घर पला बढ़ा़ शादी के बाद से ही दाम्पत्य जीवन में अंदरूनी कलह उत्पन्न होने लगी़ इस कलह से दोनों के बीच काफी दूरी बढ़ गयी थी़ रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था़ इसी बीच एक माह पहले लड़की के पक्ष से पाली ग्राम कचहरी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी़ सरपंच ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों को बुला कर आपसी सामंजस्य बनाने की भरपूर कोशिश की और उनकी यह मेहनत रंग लायी. दोनों के बीच रिश्ता बहाल कराने में कामयाबी मिली़ दोनों पति-पत्नी सारे गिले शिकवे भूला कर एक साथ रहने के लिए राजी हो गये़ दोनों पक्षों के परिवार ग्राम कचहरी के इस प्रयास से काफी खुश हैं.
एक हुए पति-पत्नी, लौटी खुशियां
एक हुए पति-पत्नी, लौटी खुशियां पाली के सरपंच ने दोनों पक्षों के बीच कराया सुलभ समझौताफोटो-2नरहट. शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति-पत्नी के बीच कलह के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर था़ इस रिश्ते को पाली ग्राम कचहरी के सरपंच ने अपने स्तर से सुलझा कर दोनों के बीच फिर से […]
