धान की फसल हो रही बरबाद

धान की फसल हो रही बरबाद नारदीगंज. प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसान सूखे की मार झेल रहे हैं. किसान के खेतों में पानी नहीं रहने से उनकी परेशानी बढ़ी है. सभी किसान चिंतित हैं. पानी के अभाव में धान की फसल बरबाद होने के कगार पर है. साथ ही किसानों का आर्थिक क्षति भी […]

धान की फसल हो रही बरबाद नारदीगंज. प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसान सूखे की मार झेल रहे हैं. किसान के खेतों में पानी नहीं रहने से उनकी परेशानी बढ़ी है. सभी किसान चिंतित हैं. पानी के अभाव में धान की फसल बरबाद होने के कगार पर है. साथ ही किसानों का आर्थिक क्षति भी पहुंची है. किसानों का कोई सुधि लेने के लिए तैयार भी नहीं है. पड़पा निवासी किसान अर्जुन प्रसाद, गोत्रायण निवासी अशोक पासवान, नंदपुर निवासी मनोज कुमार आदि किसानों ने बताया कि खेतों में पानी नहीं रहने के कारण जहां धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है. रबी फसल बोने के लिए भी खेतो में पर्याप्त नमी नहीं हैं. इसके कारण अगली बुआयी भी प्रभावित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >