स्थायी करने पर अनुबंध कर्मचारियों में खुशी

स्थायी करने पर अनुबंध कर्मचारियों में खुशी फोटो-9नवादा (नगर)जिले में अनुबंध पर कार्यरत विद्युतकर्मियों को स्थायी किये जाने की खुशी में बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने मिलन समारोह का आयोजन किया. रविवार को विद्युत कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भगत के नेतृत्व में कार्यक्रम किया […]

स्थायी करने पर अनुबंध कर्मचारियों में खुशी फोटो-9नवादा (नगर)जिले में अनुबंध पर कार्यरत विद्युतकर्मियों को स्थायी किये जाने की खुशी में बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने मिलन समारोह का आयोजन किया. रविवार को विद्युत कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भगत के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया. इसमें सदस्यों ने स्थायी कर्मचारी बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की गयी. जिला में लगभग 45 लाइन मैन व स्वीच बोर्ड ऑपरेटर के रुप में अनुबंध कर्मियों को स्थायी किया गया है. सचिव कौशिक जी, संयुक्त सचिव विजय कुमार आदि ने भी लोगों को बधाई दी है. जिला के सुनील कुमार चौधरी रामाशंकर सिंह, रंजीत कुमार, प्रह्लाद कुमार, संजय यादव, रविंद्र सिंह आदि ने खुशी जताया तथा बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया. सदस्यों ने कहा कि वे अपने काम के बल पर बेहतर परिणाम लायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >