वद्यिुत विभाग ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सव

विद्युत विभाग ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सव चार कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए किया गया पुरस्कृतआकर्षक ढंग से सजाया गया विद्युत विभाग कार्यालयपदाधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सहभोज का हुआ आयोजनफोटो-11नवादा (नगर) बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अधीनस्थ कार्यरत साउथ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड का तीसरा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को आयोजित किया गया. […]

विद्युत विभाग ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सव चार कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए किया गया पुरस्कृतआकर्षक ढंग से सजाया गया विद्युत विभाग कार्यालयपदाधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सहभोज का हुआ आयोजनफोटो-11नवादा (नगर) बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अधीनस्थ कार्यरत साउथ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड का तीसरा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को आयोजित किया गया. वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में वर्ष भर चले कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. जिला कार्यपालक अभियंता शंकर चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मियों ने समारोह में भाग लिया. इसमें वर्ष 2015-16 में शानदार प्रदर्शन करनेवाले चार कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया. देर शाम शुरू हुए समारोह में डीएम, एसपी, डीडीसी सहित कई अन्य जिला के वरीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था. बिजली विभाग में बेहतर काम करनेवाले सिरदला के जेइ श्रीकांत कुमार, डिवीजन कार्यालय के पत्राचार लिपिक संजय कुमार, वारिसलीगंज सब डिवीजन के कनीय लेखा सहायक काजल किरण तथा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल नवादा के जूनियर लाइन मैन अर्जुन प्रसाद को प्रशस्ति पत्र एवं एक-एक हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के बाद सहभोज का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में बिजली विभाग के प्रोजेक्ट कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, राकेश कुमार, आपूर्ति सहायक अभियंता अनिल कुमार भारती, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी संजय कुमार, कनीय अभियंता अर्चना कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव रंजन, अभिषेक राहुल, मोहन प्रसाद, पवन सिन्हा सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >