अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत का कर रहे दावा

अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत का कर रहे दावा रजौली. विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती का काम शेष रह गया है. वोटों की गिनती का छह दिन शेष बचा है. इसके बाद परिणाम आ जायेंगे. वोट की गिनती को लेकर लोगों में उथल-पुथल होने लगा है. सभी दल के लोग अपनी-अपनी पार्टी […]

अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत का कर रहे दावा रजौली. विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती का काम शेष रह गया है. वोटों की गिनती का छह दिन शेष बचा है. इसके बाद परिणाम आ जायेंगे. वोट की गिनती को लेकर लोगों में उथल-पुथल होने लगा है. सभी दल के लोग अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रहे हैं. इस पर कई लोगों ने अपनी दांव तक लगा रखा है. परिणाम के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का नजारा देखने को मिलेगा. गोविंदपुर विधानसभा के प्रत्याशियों में कांग्रेस की पूर्णिमा देवी, भाजपा की फूला देवी और निर्दलीय प्रत्याशी मो कामरान के समर्थकों में खासा उत्साह है. हालांकि आमजनों की जीत-हार के आंकड़े भी उनके पक्ष में जाकर उनके उत्साह को बढ़ा रहा है. भाजपा प्रत्याशी फूला देवी अपने पार्टी कैडरों के वोट के बूते जीत का दंभ भर रही हैं तो कांग्रेस की पूर्णिमा देवी को अपने पारिवारिक सीट को एक बार फिर बरकरार रखने का भरोसा क्षेत्र के लोगों से है. हालांकि निर्दलीय कामरान अपने सामाजिक कार्यों को जीत-हार की कसौटी पर कस रहे हैं. जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, इन सबों की बेचैनी बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >