उचक्कों ने छीना नगदी व मोबाइल

उचक्कों ने छीना नगदी व मोबाइल रजौली. थाना से सटे जुआ के अड्डे पर उचक्कों ने एक लेबर ठेकेदार से मारपीट कर 29 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया. ठेकेदार रंजीत राजवंशी ने रजौली थाना को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना को दिये लिखित सूचना में ठेकेदार ने कहा कि वह कोडरमा-तिलैया के […]

उचक्कों ने छीना नगदी व मोबाइल रजौली. थाना से सटे जुआ के अड्डे पर उचक्कों ने एक लेबर ठेकेदार से मारपीट कर 29 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया. ठेकेदार रंजीत राजवंशी ने रजौली थाना को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना को दिये लिखित सूचना में ठेकेदार ने कहा कि वह कोडरमा-तिलैया के एक भट्ठा से पेमेंट लेकर लौट रहे थे. उसी दौरान यह घटना हुई. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि ठेकेदार नशे की हालत में था और जुआ खेलने के दौरान संभवत: वह रुपये हार गया है. ऐसे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >