युवक को पीट कर किया घायल

युवक को पीट कर किया घायल रजौली. धनारजय नदी के किनारे शौच के लिए जाने पर एक युवक को खेत के मालिक ने जम कर धुनाई कर दी. इसके बाद स्थानीय लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया है. गौरतलब हो कि डीह रजौली निवासी भोला चौधरी का बेटा पिंटू चौधरी शौच करने के लिए धनारजय […]

युवक को पीट कर किया घायल रजौली. धनारजय नदी के किनारे शौच के लिए जाने पर एक युवक को खेत के मालिक ने जम कर धुनाई कर दी. इसके बाद स्थानीय लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया है. गौरतलब हो कि डीह रजौली निवासी भोला चौधरी का बेटा पिंटू चौधरी शौच करने के लिए धनारजय नदी के किनारे गया हुआ था. समीप के खेत का मालिक पचंबा निवासी मो पठान सहित अन्य ने इसकी जम कर धुनाई कर दी. इससे पिंटू कुमार की हालत गंभीर है. इसे वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी लाया. पिंटू ने चार लोगों के खिलाफ थाना को लिखित सूचना दी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >