सड़क किनारे वृद्ध की मौत

सड़क किनारे वृद्ध की मौत रजौली. शनिवार की देर शाम सड़क पर गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. यह घटना पुरानी बस स्टैंड के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति डीएवी स्कूल के पास सड़क के किनारे पेशाब करने के लिए गया था. इसी दौरान वह एक ओर लुढ़क गया. आसपास […]

सड़क किनारे वृद्ध की मौत रजौली. शनिवार की देर शाम सड़क पर गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. यह घटना पुरानी बस स्टैंड के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति डीएवी स्कूल के पास सड़क के किनारे पेशाब करने के लिए गया था. इसी दौरान वह एक ओर लुढ़क गया. आसपास के लोगों ने उसे उठाकर पीएचसी लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बंधन छपरा निवासी नाथो यादव के रूप में हुई है.आशंका जतायी जा रही है कि अचानक हृदय गति रूक जाने से वृद्ध की मौत हुई है. शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >