पोलियोरोधी अभियान सफलता के लिए मिला प्रशक्षिण

पोलियोरोधी अभियान सफलता के लिए मिला प्रशिक्षण अकबरपुर. 22 नवंबर से शुरू होने वाली पल्स पोलियो की सफलता को लेकर पीएचसी में पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में आशा, फैसिलेटर, आंगनबाड़ी सेविकाएं के आलावे बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक बच्चा को दो बूंद की दवा अवश्य […]

पोलियोरोधी अभियान सफलता के लिए मिला प्रशिक्षण अकबरपुर. 22 नवंबर से शुरू होने वाली पल्स पोलियो की सफलता को लेकर पीएचसी में पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में आशा, फैसिलेटर, आंगनबाड़ी सेविकाएं के आलावे बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक बच्चा को दो बूंद की दवा अवश्य पिलाना चाहिए. कहा गया कि जन्म से लेकर पांच वर्ष के बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम काम करना है. यदि बच्चे व उनके अभिभावक ईट-भठ्ठे व बाजारों में काम करते हैं, ऐसी स्थिति में वहां जाकर दवा पिलाना है. मौके पर चिकित्सा प्रभारी अर्जुन चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुचून कुमार, बीसीएम अरविंद कुमार, उपेंद्र पासवान, विजय कुमार मेहता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >