ऋण वितरण की हुई समीक्षा

ऋण वितरण की हुई समीक्षा वारिसलीगंज. प्रखंड परिसर स्थित कार्यालय में बीडीओ प्रभात केसरी के अध्यक्षता में शनिवार को बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई. इसमें स्वयं सहायता समूह व जीविका समूह के बीच ऋण वितरण की समीक्षा की गयी. सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थी को खाता से जोड़ने पर विचार किया गया. ताकि, भविष्य में […]

ऋण वितरण की हुई समीक्षा वारिसलीगंज. प्रखंड परिसर स्थित कार्यालय में बीडीओ प्रभात केसरी के अध्यक्षता में शनिवार को बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई. इसमें स्वयं सहायता समूह व जीविका समूह के बीच ऋण वितरण की समीक्षा की गयी. सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थी को खाता से जोड़ने पर विचार किया गया. ताकि, भविष्य में इन लाभार्थियों के रुपये खाते में जा सके. जबकि, ऋण संबंधी लंबित मामलों का निबटारा अविलंब करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित बैंक प्रबंधकों ने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खोलने को लेकर नजदीकी बैंक के संपर्क करने को कहा गया है. मौके पर एलडीएम डी प्रधान, बैंक प्रबंधक एसबी सिंह सहित आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >