नहीं रूक रहा मजदूरों का पलायन

नहीं रूक रहा मजदूरों का पलायन सिरदला. प्रखंड से मजदूरों का पलायन नहीं रूक रहा है. प्रत्येक दिन इस प्रखंड से सैकड़ों मजदूर दूसरे शहरों के लिए पलायन कर रहे हैं. इन मजदूरों को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है. ठेकेदार प्रखंड मुख्यालय […]

नहीं रूक रहा मजदूरों का पलायन सिरदला. प्रखंड से मजदूरों का पलायन नहीं रूक रहा है. प्रत्येक दिन इस प्रखंड से सैकड़ों मजदूर दूसरे शहरों के लिए पलायन कर रहे हैं. इन मजदूरों को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है. ठेकेदार प्रखंड मुख्यालय से होकर मजदूरों की तस्करी कर रहे हैं. मजदूरों को पलायन कराने वाले ठेकेदार भी प्रशासन की आंखें में धूल झोंकने के नये-नये तरीकों का इजाद कर रहे हैं. मजदूरों को ढोने के लिए लग्जरी वाहनों, बुलोरो, स्कार्पियो, ट्वेरा आदि का इस्तेमाल करते हैं, ताकि कोई उस पर संदेह न कर सके. मजदूरों के पलायन कराने वाले लोगों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से मजदूरों को ले जाने का काम किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >