बरबीघा-वारिसलीगंज सड़क जर्जर

बरबीघा-वारिसलीगंज सड़क जर्जरकाशीचक. प्रखंड को बरबीघा-वारिसलीगंज से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो गयी है. सड़क पूरी तरह गड्ढे में तबदील हो गयी है़ इस पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है़ जानकारी के अनुसार, सड़क का निर्माण कार्य शुरू है, लेकिन शाहपुर मेन चौक पर दुकानों व घरों के पानी का निकास […]

बरबीघा-वारिसलीगंज सड़क जर्जरकाशीचक. प्रखंड को बरबीघा-वारिसलीगंज से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो गयी है. सड़क पूरी तरह गड्ढे में तबदील हो गयी है़ इस पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है़ जानकारी के अनुसार, सड़क का निर्माण कार्य शुरू है, लेकिन शाहपुर मेन चौक पर दुकानों व घरों के पानी का निकास सड़क पर ही होता है. इसके कारण यहां सड़क गड्ढे में तबदील हो गयी है़ इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन शेखपुरा, बरबीघा, गिरीयक व वारिसलीगंज के बीच होता है. सड़क पर बने गड्ढे में पानी जमा होने के कारण हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है़ दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है. वहीं पैदल चलने वाले यात्रियों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है़ पैक्स अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि नाले के निर्माण के कई बार संबंधित पदाधिकारी से गुहार लगाया गया, लेकिन आज तक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >