छोटे बच्चों की सुविधा बढ़ी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था फोटो-10नवादा (नगर). शारदा चाइल्ड एंड न्यू बॉर्न केयर अस्पताल का उद्घाटन शुक्रवार को छोटे-छोटे बच्चों ने फीता काट कर किया़ जिले में हरिश्चंद्र स्टेडियम नवादा के निकट रामचंद्र मेमोरियल में खोले गये अस्पताल में नवजात शिशु व छोटे बच्चों के इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध होगी. पटना मेडिकल कॉलेज व एम्स पटना से प्रशिक्षित डॉ धीरज कुमार के नेतृत्व में यह अस्पताल काम करेगा. उन्होंने बताया कि जिले में यह पहला अस्पताल होगा जहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी. नवजात बच्चों के लिए गहन चिकित्सा इकाई (नीकू)की व्यवस्था किया गया है. जिन बीमारियों के इलाज के लिए पहले पटना व अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था़ वह सुविधा जिले में ही उपलब्ध हो गया है. अस्पताल में वार्मर, फोटोथेरेपी, ऑक्सीजन व एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन की सुविधा उपलब्ध कराया गया है. संस्थान की ओर से बताया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मुफ्त में गरीबों के लिए इलाज व परामर्श की व्यवस्था किया जायेगा. डॉ धीरज कुमार ने कहा कि कम शुल्क में बच्चों के इलाज के लिए यह संस्थान एक बेहतर विकल्प बनकर काम करेगी. उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के प्रमुख चिकित्सकों के अलावे कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए.
छोटे बच्चों की सुविधा बढ़ी
छोटे बच्चों की सुविधा बढ़ी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था फोटो-10नवादा (नगर). शारदा चाइल्ड एंड न्यू बॉर्न केयर अस्पताल का उद्घाटन शुक्रवार को छोटे-छोटे बच्चों ने फीता काट कर किया़ जिले में हरिश्चंद्र स्टेडियम नवादा के निकट रामचंद्र मेमोरियल में खोले गये अस्पताल में नवजात शिशु व छोटे बच्चों के […]
