पइन पर मकान बनाने की प्राथमिकी

पइन पर मकान बनाने की प्राथमिकी नारदीगंज. नारदीगंज बाजार स्थित पडरिया पइन पर मकान बनाये जाने को लेकर सीओ अजय कुमार ने रजौर निवासी मीना देवी पति राजेंद्र सिंह समेत अन्य पर नारदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीओ ने बताया रजौर निवासी मीना देवी सहित अन्य द्वारा पड़रिया पइन पर मकान बनाया जा […]

पइन पर मकान बनाने की प्राथमिकी नारदीगंज. नारदीगंज बाजार स्थित पडरिया पइन पर मकान बनाये जाने को लेकर सीओ अजय कुमार ने रजौर निवासी मीना देवी पति राजेंद्र सिंह समेत अन्य पर नारदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीओ ने बताया रजौर निवासी मीना देवी सहित अन्य द्वारा पड़रिया पइन पर मकान बनाया जा रहा था. इसका खाता संख्या 349, प्लॉट नंबर 883, ऐराजी 16 डिसमिल व प्लॉट नंबर 878 ऐराजी 18 डिसमिल है. उक्त भूमि सर्वसाधारण गैर मजुरुआ आम के नाम से सर्वे है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कांड संख्या 153/2015 दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >