रजौली इंटर स्कूल का कंप्यूटर केंद्र बंद फोटो-1रजौली. रजौली के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर केंद्र का दर्शन नहीं हो रहा है. लंबे समय से यह बंद है. इस केंद्र की स्थापना रजौली इंटर विद्यालय में की गयी थी. इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देना था. तत्कालीन डीएम पंकज कुमार के प्रयास से वर्ष 2007 में इस केंद्र की शुरुआत की गयी थी. तीन साल तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन तीन साल के बाद प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों को वेतन तक नहीं मिलने लगा. फिर प्रशिक्षक छोड़कर चले गये. गौरतलब है कि वर्ष 2009 से धीरे-धीरे सभी सिस्टम खराब होने लगा. केंद्र में 20 कंप्यूटर लगाये गये थे. 2010 में लगभग सभी सिस्टम खराब हो गये. इस केंद्र को बंद कर दिया गया. कंप्यूटर केंद्र में रखी महंगी कुरसियों सहित अन्य फर्निचर में दीमक लग रहे हैं. दीगर तो यह कि इस मुद्दे पर कोई बोलने तक को तैयार नहीं हैं.
रजौली इंटर स्कूल का कंप्यूटर केंद्र बंद
रजौली इंटर स्कूल का कंप्यूटर केंद्र बंद फोटो-1रजौली. रजौली के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर केंद्र का दर्शन नहीं हो रहा है. लंबे समय से यह बंद है. इस केंद्र की स्थापना रजौली इंटर विद्यालय में की गयी थी. इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देना था. तत्कालीन डीएम पंकज कुमार के प्रयास से वर्ष […]
