चाय नाश्ते की दुकान में लगी आग

चाय नाश्ते की दुकान में लगी आग फोटो-9धमौल. मुख्य बाजार स्थित नाश्ते-चाय के दुकान को मंगलवार की देर रात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. इसमें 10 हजार की संपत्ति के नुकसान की बात बतायी जा रही है. आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है़ बताया जाता है कि […]

चाय नाश्ते की दुकान में लगी आग फोटो-9धमौल. मुख्य बाजार स्थित नाश्ते-चाय के दुकान को मंगलवार की देर रात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. इसमें 10 हजार की संपत्ति के नुकसान की बात बतायी जा रही है. आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है़ बताया जाता है कि मनोज साव काफी समय से उक्त स्थान पर होटल चला रहे थे. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. इंस्पेक्टर मनोज सुमन, बीडीओ रवि जी, सीओ राजेश रंजन व सीआइ किशोरी सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया़ मनोज साव ने घटना के संबंध में स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात लोगों पर जान बूझ कर आग लगाने की बात कही है. दो दिन पहले ही मुरगी के दो दुकान में आग लगने की घटना हुई थी. कई लोगों ने दबी जुबान से बताया कि घटना के पीछे कुछ शरारती तत्वों का हाथ है, जो आपसी शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. बीडीओ रवि जी ने दो स्थानों गणेश चौक व धमौल टेंपो स्टैंड में मजिस्ट्रेट तैनात करने व इंस्पेक्टर मनोज सुमन ने थानाध्यक्ष को गश्त में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया है. इधर, ढोढ़ा पंचायत के मुखिया डॉ अरुण कुमार ने आग लगने की घटना के मद्देनजर धमौल में व्याप्त तनाव का माहौल को देखते हुए एसडीपीओ रामपुकार सिंह को अवगत कराया है. बताया कि धमौल में सौहार्द बिगड़ने नहीं देंगे़ अगर पुलिस सही ढंग से अपना काम नहीं करती है, तो जनता के साथ अनशन पर बैठेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >