बारिश नहीं होने से फसल बरबाद किसानों ने किया जल्द डीजल अनुदान की राशि भुगतान की मांगकाशीचक. प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसान काफी चिंतित है़ लगातार दो माह से बारिश नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गयी है़ लोग नदी व तालाबों का सहारा लेकर किसी तरह धान का पटवन कर अब तक फसल को बचाया, लेकिन अब पइन व नदियों में भी पानी की कमी हो चुकी है़ किसान सत्येंद्र सिंह व गौतम कुमार की माने, तो बारिश नहीं होने से धान की फसल बरबाद हो चुकी है़ सरकार द्वारा मिलने वाले डीजल अनुदान के रुपये अब तक नहीं मिला है़ इससे साफ जाहिर है कि किसानों के प्रति सरकार का रवैया गलत है़ सरकार व स्थानीय प्रशासन की इस रवैये को देख कर किसानों की बेचैनी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है़ किसान बताते हैं कि घर की जमा पूंजी से धान की फसल की बुआई से लेकर रोपनी व अब पटवन में लगा दिया, लेकिन इंद्र भगवान की नाखुशी के कारण बारिश नहीं होने से स्थिति दयनीय हो चुकी है़ बारिश नहीं होने के कारण धान का फसल तो बरबाद हुआ ही अब रबी फसल की बुआई में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. डीजल अनुदान के बारे में पूछे जाने पर किसान सलाहकार नवल यादव ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों से डीजल अनुदान का फार्म जमा ले लिया गया है. फाॅर्म के साथ संलग्न कागजातों की सत्यापन करते हुए डीसी बिल जमा कराया जायेगा. जल्द ही डीजल अनुदान की राशि किसानों के खाते में भेज दी जायेगी.
बारिश नहीं होने से फसल बरबाद
बारिश नहीं होने से फसल बरबाद किसानों ने किया जल्द डीजल अनुदान की राशि भुगतान की मांगकाशीचक. प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसान काफी चिंतित है़ लगातार दो माह से बारिश नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गयी है़ लोग नदी व तालाबों का सहारा लेकर किसी तरह धान का […]
