जेपी आंदोलनकारियों की बैठक

जेपी आंदोलनकारियों की बैठक कौआकोल. बुधवार को ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सेखोदेवरा के अतिथिशाला में जेपी आंदोलनकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कृष्ण वल्लभ प्रसाद ने की. बैठक में जेपी सेनानी सम्मानित योजना गृह विभाग बिहार सरकार, पटना द्वारा जारी पत्र के आलोक में कमेटी का गठन किया गया. 20 अक्तूबर को आयोजित […]

जेपी आंदोलनकारियों की बैठक कौआकोल. बुधवार को ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सेखोदेवरा के अतिथिशाला में जेपी आंदोलनकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कृष्ण वल्लभ प्रसाद ने की. बैठक में जेपी सेनानी सम्मानित योजना गृह विभाग बिहार सरकार, पटना द्वारा जारी पत्र के आलोक में कमेटी का गठन किया गया. 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाली जेपी सेनानियों की बैठक में सभी प्रतिभागियों से आंदोलन में भाग लेने संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया. बैठक में अरविंद कुमार को संयोजक, कृष्ण वल्लभ प्रसाद , राजेंद्र सिंह, राधा आर्या, उदय शंकर सिंह व उत्तम कुमार को कमेटी का सदस्य मनोनित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >