नवादा (कार्यालय). पड़ोसी जिले नालंदा में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती थानों को मंगलवार की शाम से ही अलर्ट कर दिया गया है. संदिग्ध चेहरों को पूछताछ कर जांच करने, वाहनों की सघन जांच करने व अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है. एसपी विकास बर्मन ने बताया कि नालंदा जिले में होनेवाले मतदान को लेकर ऐसे तोसभी थानों को सचेत किया गया है़
परंतु, पड़ोसी जिले से सटे थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. एनएच-31 पर आनेवाले प्रत्येक छोटे-बड़े वाहनों की चुनाव समाप्ति तक सघन जांच कर ही आने-जाने देने की बात कही गयी है. खरांट मोड़ पर पुलिस की सघन गश्त रहेगी. उन्होंने कहा कि काशीचक क्षेत्र में भी वाहनों की तलाशी करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है.
