नवादा (नगर). एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव निवासी उषा देवी की मौत हो गयी है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान की.
इसके बाद आक्रोश में सड़क जाम कर दिया. जाम लगने की सूचना पर आये अधिकारियों ने आश्वासन के बाद जाम हटाया. गौरतलब है कि 40 वर्षीय अधेड़ महिला उषा देवी की मौत एनएच-31 पर गोड़धोवा गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
