नवरात्र पर किन्नरों ने लगाया लंगर जिले में सुख, शांति व समृद्धि की कामना पूजा समिति ने माता की चुनरी व चित्र देकर किया सम्मानितफोटो-16नवादा नगर. शहर के इंदिरा चौक स्थित चक्रवर्ती सम्राट दुर्गापूजा समिति में गुरुवार को लंगर का आयोजन किया गया. इसका आयोजन जिले के किन्नर समाज ने किया. मीना किन्नर के नेतृत्व में आयोजित लंगर में सबसे पहले भक्ति गीतों से लोगों को किन्नरों ने मंत्रमुग्ध कर दिया. तू ने मुझे बुलाया शेरावालिये… व चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.. जैसे भक्ति गीतों ने लोगों के श्रद्धा को दुगुना कर दिया. किन्नर समाज के लोगों ने जिले में अनूठी मिशाल पेश की है. लंगर कार्यक्रम का उद्घाटन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया. मीना किन्नर, रवीना किन्नर व राशि किन्नर आदि ने कहा कि वह त्याग व सेवा की भावना से प्रेरित होकर मां दुर्गे की सेवा में आगे आयी हूं. उन्होंने पूजा समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि लंगर का आयोजन करने की अनुमति देकर हमें अनुग्रहित किया गया है. पूजा समाज को जोड़ने का कार्य करता है और यह चक्रवर्ती पूजा समिति द्वारा साबित कर दिया गया है. कार्यक्रम में पूजा समिति के सदस्य राजकुमार गुप्ता, अंबिका प्रसाद, ललन कुमार, कैलाश वाजपेयी आदि ने किन्नरों को मां दुर्गा का तस्वीर तथा चुनरी देकर सम्मानित किया. लंगर भोज में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
नवरात्र पर कन्निरों ने लगाया लंगर
नवरात्र पर किन्नरों ने लगाया लंगर जिले में सुख, शांति व समृद्धि की कामना पूजा समिति ने माता की चुनरी व चित्र देकर किया सम्मानितफोटो-16नवादा नगर. शहर के इंदिरा चौक स्थित चक्रवर्ती सम्राट दुर्गापूजा समिति में गुरुवार को लंगर का आयोजन किया गया. इसका आयोजन जिले के किन्नर समाज ने किया. मीना किन्नर के नेतृत्व […]
