या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण… मां दुर्गे के मंत्रों के उच्चारण से भक्तिमय हुआ माहौलआयोजन को बेहतर बनाने में जुटे पूजा समिति के सदस्य पंडाल व मूर्ति निर्माण कार्य में आयी तेजीप्रतिनिधि, नवादा (नगर)’या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:’ जैसे कई मंत्रों की गूंज मंगलवार से शहर के गली मुहल्ले सुनायी देने लगी. पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू हो गया. पहले दिन धूम-धाम से लोगों ने नदी या तालाबों से जल भर कर कलश स्थापना किया. माता दुर्गा की नौ दिनों तक चलने वाली अनुष्ठान के लिए लोग जुट गये हैं. सुबह में दुर्गा सप्तशति पाठ के बाद शंख व घंटे की आवाज के साथ आरती करीब-करीब हर घर में सुनायी देने लगी है. गौरतलब है कि एक दिन पहले तक चुनाव के कारण सभी लोग राजनीति चर्चा में ही मशगूल रहते थे. अब हर जगह मां दुर्गा की आराधना में सामूहिक रूप से जुड़ गये हैं. मंगलवार को कलश स्थापना के लिए पंचांगों के अनुसार सुबह 11.38 से 12.45 बजे तक शुभ मुहूर्त था. श्रद्धालु भक्तजन सुबह से ही जल लाने की तैयारी में जुट गये थे. सोमवार को मतदान होने के कारण पूरा बाजार बंद था. जिन लोगों ने दुर्गापूजा के कलस स्थापना की तैयारी नहीं की थी वह सुबह से ही कलश, माता की तसवीर सहित अन्य भोजन सामग्रियों की खरीदारी किये. चुनाव के बाद अचानक माहौल में परिवर्तित आ गया और लोग मां भवानी के भक्ति माहौल में रमने लगे हैं. पूजा पंडालों के आयोजन समितियों द्वारा भी पंडाल, मूर्ति आदि निर्माण कार्यों में तेजी आ गयी है. समिति के लोग चुनाव खत्म होने के बाद अब पूरी तरह से पूजा को सफल बनाने में जुट गये हैं.
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण...
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण… मां दुर्गे के मंत्रों के उच्चारण से भक्तिमय हुआ माहौलआयोजन को बेहतर बनाने में जुटे पूजा समिति के सदस्य पंडाल व मूर्ति निर्माण कार्य में आयी तेजीप्रतिनिधि, नवादा (नगर)’या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:’ जैसे कई मंत्रों की गूंज मंगलवार से शहर के गली मुहल्ले सुनायी देने […]
