मतदान संपन्न करा कर लौटे पारा मिलिटरी फोर्स

मतदान संपन्न करा कर लौटे पारा मिलिटरी फोर्स मतगणना केंद्र पर तैनात रहेंगे अर्द्धसैनिक बलफोटो-5नवादा कार्यालय. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 12 अक्तूबर को नवादा जिले में संपन्न करा कर पारा मिलिटरी फोर्स के जवान दूसरे जिलों में चुनाव कराने के लिए रवाना हो गये. सोमवार की देर शाम तक मतदान केंद्रों […]

मतदान संपन्न करा कर लौटे पारा मिलिटरी फोर्स मतगणना केंद्र पर तैनात रहेंगे अर्द्धसैनिक बलफोटो-5नवादा कार्यालय. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 12 अक्तूबर को नवादा जिले में संपन्न करा कर पारा मिलिटरी फोर्स के जवान दूसरे जिलों में चुनाव कराने के लिए रवाना हो गये. सोमवार की देर शाम तक मतदान केंद्रों पर ड्यूटी करने के बाद मंगलवार की सुबह से ही उनके दूसरे जिलों में रवाना होने का सिलसिला जारी रहा. दूसरे चरण के तहत जिन जिलों में मतदान होना है उन स्थानों पर नवादा से फोर्स को भेजा गया. हालांकि, मतगणना केंद्र की सुरक्षा के लिए एक कंपनी पारा मिलिटरी फोर्स व पहले से तैनात फोर्स को रखा गया है. गौरतलब है कि नवादा जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा 94 कंपनी पारा मिलिटरी फोर्स की तैनाती की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >