बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल अकबरपुर. मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 केंदुआ मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये हैं. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दुवौर गोपालपुर से बिहारशरीफ जा रहे थे. घटना उस समय हुई जब एक छात्रा को बचाने के दौरान दोनों […]

बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल अकबरपुर. मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 केंदुआ मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये हैं. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दुवौर गोपालपुर से बिहारशरीफ जा रहे थे. घटना उस समय हुई जब एक छात्रा को बचाने के दौरान दोनों युवक सड़क पर गीर पड़े. दोनों घायल युवकों को फतेहपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भरती करवाया गया. घायल युवकों की पहचान संदीप व विपुल कुमार के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >