साढ़े छह बजे तक चलता रहा मतदान कार्य नवादा कार्यालय. नवादा विधानसभा क्षेत्र के ननौरा पंचायत के कुरमा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं के उत्साह व भीड़ के कारण मतदान कार्य शाम 6़ 35 बजे तक मतदान चलता रहा. पांच बजे मतदान कार्य संपन्न होने की समय सीमा तक दो सौ से अधिक मतदाता कतार में थे. पंचायत के मुखिया निरंजन कुमार पप्पू ने बताया कि इस बार मतदान करने की प्रति पंचायत वासियों में काफी उत्साह थी, जिसके परिणाम स्वरूप देर शाम तक मतदान कार्य तक चलता रहा. कुरमा प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 297 पर 1576 मतदाताओं में से 857 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, मतदान केंद्र संख्या 298 पर 777 मतदाताओं में से 405 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया. ननौरा पंचायत में देर शाम तक मतदान चलने के कारण नवादा विधान सभा का चुनाव प्रतिशत देर शाम तक प्राप्त हुआ.
साढ़े छह बजे तक चलता रहा मतदान कार्य
साढ़े छह बजे तक चलता रहा मतदान कार्य नवादा कार्यालय. नवादा विधानसभा क्षेत्र के ननौरा पंचायत के कुरमा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं के उत्साह व भीड़ के कारण मतदान कार्य शाम 6़ 35 बजे तक मतदान चलता रहा. पांच बजे मतदान कार्य संपन्न होने की समय सीमा तक दो सौ से अधिक मतदाता कतार […]
