जिला बदर सहित 11 लोग गिरफ्तार

नवादा नगर : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार होनेवालों में जिला बदर किये गये आरोपित नरहट थाना क्षेत्र के दीपू सिंह शामिल है. अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बूथों पर होने के कारण मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायतें काफी कम मिली. पैट्रोलिंग पार्टी द्वारा गड़बड़ी करने […]

नवादा नगर : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार होनेवालों में जिला बदर किये गये आरोपित नरहट थाना क्षेत्र के दीपू सिंह शामिल है. अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बूथों पर होने के कारण मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायतें काफी कम मिली. पैट्रोलिंग पार्टी द्वारा गड़बड़ी करने वाले तथा बोगस वोट करने की कोशिश करनेवाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नरहट थाना क्षेत्र के बूथ नंबर 167 से छोटू कुमार व पवन कुमार को बोगस वोट देने के जुर्म में बूथ नंबर 112 से अविनाश कुमार व संतोष कुमार को मारपीट करने के अपराध में पकड़ा गया. वहीं, बूथ नंबर 134 से विजय कुमार व आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बुंदेलखंड थाना क्षेत्र से दो बाइक सवारों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 132 से पप्पू सिंह व विंदेश्वरी सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पिछले चुनावों की अपेक्षा में इस वर्ष हिंसा की कोई घटनाएं देखने को नहीं मिली. वहीं चुनावी समर में इवीएम लूट व बूथ पर गड़बड़ी फैलाने वाले लोग भी नहीं के बराबर दिखे. यही कारण है कि पूरे चुनाव में महज 11 गिरफ्तारियां हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >