मतदाताओं को रोके जाने की शिकायत पर पहुंचे कामरान

मतदाताओं को रोके जाने की शिकायत पर पहुंचे कामरान नवादा कार्यालय. गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के रोह प्रखंड अंतर्गत नदौरा गांव स्थित मतदान केंद्र पर कुछ सुरक्षा बलों द्वारा मतदाताओं को रोके जाने की सूचना पर निर्दलीय प्रत्याशी कामरान समर्थकों के साथ संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. निर्दलीय प्रत्याशी कामरान ने बताया […]

मतदाताओं को रोके जाने की शिकायत पर पहुंचे कामरान नवादा कार्यालय. गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के रोह प्रखंड अंतर्गत नदौरा गांव स्थित मतदान केंद्र पर कुछ सुरक्षा बलों द्वारा मतदाताओं को रोके जाने की सूचना पर निर्दलीय प्रत्याशी कामरान समर्थकों के साथ संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. निर्दलीय प्रत्याशी कामरान ने बताया कि लाइन में लगे मेरे समर्थकों को सुरक्षा कर्मी जानबूझ कर मतदान करने से रोक रहे थे व विरोध करने पर उनकी पिटाई भी किये. जबकि, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों ने बताया कि अपनी वोट गिराने के बाद कुछ युवक लाइन में खड़े दूसरे मतदाताओं को उकसाने व दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे थे. ऐसे में मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए ऐसे लोगों को मतदान केंद्र से बाहर करना जरूरी था. निर्दलीय प्रत्याशी कामरान के आग्रह पर मतदान से वंचित लोगों को फिर से मतदान करने का मौका दिया गया. कुछ मतदाताओं ने बताया कि इवीएम में खराबी के कारण आधे घंटे विलंब से मतदान का कार्य शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >