परिवर्तन के लिए निकाला रोड शोफोटो-10नवादा कार्यालय. गोविंदपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कामरान ने शनिवार को बाइक व चार पहिया वाहनों को रोड शो परिवर्तन जुलूस के नाम से निकाला. सैकड़ों वाहनों का काफिला कौआकोल के बड़राजी से निकल कर कौआकोल बाजार का भ्रमण करते हुए रूपौ, रोह के रास्ते नवादा शहर होते हुए गोविंदपुर के बकसोती, गोविंदपुर, थाली होकर खैराखुर्द में संपन्न हुआ. मोहम्मद कामरान ने कहा कि आखिरी समय में मतदाताओं का अपार जन समर्थन मिलने लगा है. उन्होंने कहा कि परिवर्तन जुलूस के माध्यम से निकाला गया रोड शो क्षेत्र में बदलाव का आगाज माना जा रहा है. उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मताधिकार का प्रयोग कर क्षेत्र को गलत हाथों में जाने से बचाने की अपील की. उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक इस रोड शो में हर वर्ग व समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. उनके सहयोगी अफसर नवाब ने कहा कि किसी निर्दलीय प्रत्याशी पूरे गोविंदपुर क्षेत्र में जो अपार जन समर्थन मिलना बड़ा परिवर्तन का उदाहरण है. उनके समर्थन में मुखिया सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह, राधेश्याम सिंह, महेश्वरी सिंह, मुरारी सिंह, आशिक अली, नैय्यर आलम, अकबर आलम, हलीम, शेरू आलम, सैफुल्ला, बब्बन भाई, जुबरैल अंसारी, मोहम्मद इम्तेयाज, सरजन राम, प्रदीप चौधरी, राजबल्लभ पासवान, राजेश राजवंशी, उमा शंकर कुशवाहा, नारायण महतो, रवि महतो, अर्जुन यादव, उदय यादव, सुरेंद्र यादव व भोला यादव आदि लोग शामिल थे.
परिवर्तन के लिए निकाला रोड शो
परिवर्तन के लिए निकाला रोड शोफोटो-10नवादा कार्यालय. गोविंदपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कामरान ने शनिवार को बाइक व चार पहिया वाहनों को रोड शो परिवर्तन जुलूस के नाम से निकाला. सैकड़ों वाहनों का काफिला कौआकोल के बड़राजी से निकल कर कौआकोल बाजार का भ्रमण करते हुए रूपौ, रोह के रास्ते नवादा शहर […]
