रेलवे का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा किऊल-गया रेलखंड : डीआरएम रेलखंड पर दौड़ेगी द्रुतगामी ट्रेनें वाहन पार्किंग की होगी व्यवस्थाआइआरसीटीसी के खुलेंगे अल्पाहार काउंटरफोटो-14प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकिऊल-गया रेलखंड भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण रेलखंड होगा. इस रेलखंड पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस द्रुतगामी ट्रेनें दौड़ेगी. दोहरीकरण के बाद विद्युतीकरण का कार्य भी जल्द ही किया जायेगा. उक्त बातें पूर्व मध्य रेल के डीआरएम आरके झा ने नवादा स्टेशन पर शनिवार को कहीं. यात्री सुरक्षा व यात्री सुविधा का मूल्यांकन व निरीक्षण को लेकर डीआरएम सहित रेलवे के कई अधिकारी नवादा स्टेशन पर पहुंचे. यात्रियों को मिलने वाली न्यूनतम सुविधाओं की भी जांच पड़ताल की गयी. डीआरएम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म सहित बाहर के परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मुख्य द्वार पर नवादा स्टेशन लिखा बड़ी होर्डिंग लगाने का आदेश दिया. स्टेशन परिसर में गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था का भी दिशा-निर्देश दिया. यूटीएस की मात्र दो टिकट काउंटर को लेकर स्टेशन प्रबंधक से पूछताछ की गयी. रेल-परिचालन कक्ष में ट्रेनों के परिचालन को लेकर तकनीकी जानकारी भी डीरआरएम ने ली. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के वरीय मंडल परिचालक प्रबंधक विनीत कुमार भी मौजूद थे. डीआरएम ने बताया कि किऊल-गया रेलखंड विधान सभा चुनाव के तत्काल बाद के दोहरीकरण को लेकर काम तेज कर दिया जायेगा. रेलखंड का विद्युतीकरण भी किया जाना है. नवादा स्टेशन पर लूप लाइन बनाया जायेगा. इसके बनने से ट्रेनों को समय पर चलाने में सुविधा होगी. साथ ही स्टेशन पर आइआरसीटीसी के अल्पाहार काउंटर पर यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. राजस्व वृद्धि को लेकर लगातार टिकट चेकिंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया जायेगा.लोकोमोटिव पायलट एनके यादव डीआरएम की विशेष सैलून को लेकर नवादा स्टेशन पहुंचे. स्टेशन प्रबंधक इंद्रदेव चौधरी व अरुण कुमार, बुकिंग पर्यवेक्षक राकेश रंजन व विजय चौधरी सहित रेलवे सुरक्षा बल के जवान व अन्य कर्मी मौजूद थे.
रेलवे का महत्वपूर्ण हस्सिा होगा किऊल-गया रेलखंड : डीआरएम
रेलवे का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा किऊल-गया रेलखंड : डीआरएम रेलखंड पर दौड़ेगी द्रुतगामी ट्रेनें वाहन पार्किंग की होगी व्यवस्थाआइआरसीटीसी के खुलेंगे अल्पाहार काउंटरफोटो-14प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकिऊल-गया रेलखंड भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण रेलखंड होगा. इस रेलखंड पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस द्रुतगामी ट्रेनें दौड़ेगी. दोहरीकरण के बाद विद्युतीकरण का कार्य भी जल्द ही किया जायेगा. उक्त […]
