रोटरी क्लब ने निकाली जागरूकता रैली लोगों से पहले मतदान, फिर काम करने की अपील कीफोटो- 12नवादा कार्यालय. रोटरी क्लब से जुड़े सदस्यों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से लोकतंत्र की इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की. 12 अक्तूबर को पहले मतदान फिर काम का भी संकल्प लोगों से दिलाया. रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल भगत के नेतृत्व मे निकाली गयी रैली में प्रसाद बिगहा, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, गोला रोड, मेन रोड, विजय बाजार, कचहरी रोड, नगर थाना रोड आदि मार्गों से गुजरते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. रोटरी क्लब के आरपी साहू, नवीन कुमार छवि, राजेश्वर प्रसाद, डॉ मनोज कुमार, डॉ सुनील कुमार, पंकज झुनझुनवाला, अविनाश कुमार गुप्ता, वजीर प्रसाद, सहित दो दर्जन से अधिक रोटेरियन सदस्यों ने लोगों से इस महापर्व पर बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.
रोटरी क्लब ने निकाली जागरूकता रैली
रोटरी क्लब ने निकाली जागरूकता रैली लोगों से पहले मतदान, फिर काम करने की अपील कीफोटो- 12नवादा कार्यालय. रोटरी क्लब से जुड़े सदस्यों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से लोकतंत्र की इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की. 12 अक्तूबर को पहले मतदान फिर काम […]
