अफवाह फैलाकर राजनीति कर रही भाजपा : लालू

रजौली. रजौली विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने शनिवार को पचंबा मैदान में एक सभा को संबोधित किया. इद दौरान डन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने यदुवंशियों व दलितों का अपमान किया है. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दलाल बताया. उन्होंने […]

रजौली. रजौली विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने शनिवार को पचंबा मैदान में एक सभा को संबोधित किया. इद दौरान डन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने यदुवंशियों व दलितों का अपमान किया है. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दलाल बताया.

उन्होंने कहा कि आरएसएस के मोहन भागवत ही भाजपा को गाइड कर रहे हैं. इसलिए भाजपा झूठी अफवाह फैला कर राजनीति कर रही है. लालू ने कहा कि इस सबके बावजूद चुनाव में महागंठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा़ इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, 20 सूत्री अध्यक्षा डाॅ सुनीता यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, सिरोडाबर पंचायत के मुखिया मनोज यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >