बाल कल्याण समिति को सौंपा गया गुमशुदा बच्चा

बाल कल्याण समिति को सौंपा गया गुमशुदा बच्चा नवादा (नगर). बाल कल्याण समिति कार्यालय में गुमशुदा बालक को हिसुआ थाना द्वारा सुपुर्द किया गया. बच्चे की उम्र लगभग 14 वर्ष है. 10 अक्तूबर को कैथिर गांव के ग्रामीणों ने हिसुआ थाने को बच्चा सौंपा था. बालक गूंगा है, कुछ बोल नहीं पाता है. आशंका है […]

बाल कल्याण समिति को सौंपा गया गुमशुदा बच्चा नवादा (नगर). बाल कल्याण समिति कार्यालय में गुमशुदा बालक को हिसुआ थाना द्वारा सुपुर्द किया गया. बच्चे की उम्र लगभग 14 वर्ष है. 10 अक्तूबर को कैथिर गांव के ग्रामीणों ने हिसुआ थाने को बच्चा सौंपा था. बालक गूंगा है, कुछ बोल नहीं पाता है. आशंका है कि वह कहीं भटक कर कैथिर गांव पहुंच गया है. बच्चे को अभिभावक से मिलाने के लिए फिलहाल नरहट प्रखंड के छोटी पाली गांव में संस्था द्वारा रखा गया है. संस्था के सदस्य रीता कुमारी व कुमारी संगीता सिंह ने कहा कि इस बच्चे के बारे में जानकारी कार्यालय से संपर्क कर लिया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >