बिहार बचाने के लिए वोट की अपील

बिहार बचाने के लिए वोट की अपील फोटो-8 हिसुआ. महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी कौशल यादव ने बिहार बचाने का लिए महागंठबंधन को चुनने की अपील की है. शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ताओं ने हिसुआ, नरहट व अकबरपुर में तूफानी दौरा कर जीत दिलाने की अपील की. कौशल यादव ने […]

बिहार बचाने के लिए वोट की अपील फोटो-8 हिसुआ. महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी कौशल यादव ने बिहार बचाने का लिए महागंठबंधन को चुनने की अपील की है. शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ताओं ने हिसुआ, नरहट व अकबरपुर में तूफानी दौरा कर जीत दिलाने की अपील की. कौशल यादव ने कहा कि बिहार को बिहार के लोग ही बचायेंगे. बिहार को संप्रदायिक ताकतों के हाथों में जाने से रोकना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चमका है और उनके नेतृत्व में ही आगे भी चमकेगा. बिहार में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में बहुआयामी विकास हुआ है. उसी विकास को और आगे ले जाने के लिए आप सबों को महागंठबंधन को चुनना है. केंद्र में आकर भाजपा जो कर रही है वह सबसे छुपी हुई नहीं है. महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है. अभियान में राजद जिलाध्यक्ष रामदेव यादव, विनय प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्षा शोभा देवी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, अरविंद चंद्रवंशी, शंभु ठाकुर, रामकरण पासवान, अशोक यादव, मुखिया मो. हामिद, रामप्रवेश यादव, अरविंद मांझी सहित गंठबंधन के पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >