नवादा (नगर). चुनाव ड्यूटी करने जाते समय मध्य विद्यालय अकबरपुर के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार व उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुहिला के शिक्षक संजय कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं. नवादा कादिरगंज रास्ते में डाक बाबा के पास यह सड़क दुर्घटना हुई. घायलों का इलाज नवादा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है
बताया जाता है कि वारिसलीगंज विधान सभा क्षेत्र में इन्हें चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया था. दोनों शिक्षक सुबह में चुनाव सामग्री लाने के लिए वारिसलीगंज जा रहे थे. इसी क्रम में दुर्घटना हो गयी. स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें बेहतर इलाज के निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.
