लंदन के महल में भी रहेंगी मां दुर्गा

नवादा कार्यालय: लंदन के विशाल महल में पूरे भक्ति भाव से माता दुर्गा व देवी-देवताओं की पूजा होगी. राजसी ठाट-बाट में हिंदू धर्म की परंपरा व पूजा पद्धति का पालन होगा. श्रद्धालु भक्तगण शहर में ही लंदन का विशाल महल का दर्शन करेंगे. न्यू एरिया की जय मां दुुर्गापूजा समिति इस बार पूजा आयोजन को […]

नवादा कार्यालय: लंदन के विशाल महल में पूरे भक्ति भाव से माता दुर्गा व देवी-देवताओं की पूजा होगी. राजसी ठाट-बाट में हिंदू धर्म की परंपरा व पूजा पद्धति का पालन होगा. श्रद्धालु भक्तगण शहर में ही लंदन का विशाल महल का दर्शन करेंगे. न्यू एरिया की जय मां दुुर्गापूजा समिति इस बार पूजा आयोजन को अंतरराष्ट्रीय लुक दे रही है. नटराज सिनेमा के पीछे स्थित दुर्गा मंडप की कार्यकारिणी समिति इस साल के दुर्गापूजा का विशेष आयोजन करने जा रही है.

पूजा समिति के अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह अनुज ने बताया कि कृष्णापुरी स्थित दुर्गा मंडप की स्थापना सन 1984 में ही हो गई थी. परंतु, प्रतिमा स्थापित करके दुर्गापूजा का आयोजन सन 1996 से विधिवत शुरू हुआ. मुहल्लेवासियों की श्रद्धा व आस्था के कारण माता दुर्गा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है.

इस साल कोलकाता से आये कारीगर मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं. मूर्ति को वास्तविक रूप देने के लिए मूर्तिकार विशेष पेंटिंग कर रहे हैं. सिंह वाहिनी माता दुर्गा राक्षस महिषासुर का संहार करेगी. माता लक्ष्मी, सरस्वती व देवगण गणेश, कार्तिकेय रण संग्राम में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगे. प्रतिमाओं के पृष्ठ व अग्र भाग में लगी खूबसूरत कलाकृतियां दर्शकों का ध्यान बरबस खीचेंगी. पंडाल निर्माता गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार नवादावासी लंदन के विशाल महल का नजारा देखेंगे. मजबूत पीलर के सहारे विशाल इमारत खड़ी की जायेगी. बड़े-बड़े बालकनी सहित महल के पोर्टिकों की खास सजावट होगी. इसकी छतों पर बड़े-बड़े झूमर लगाकर राजसी ठाटबाट प्रस्तुत की जायेगी. सबसे ऊपर विशाल गोलाकार गुंबद पर भगवा झंडा लहायेगा. महल शाही अंदाज का दिलचस्प नमूना होगा. पंडाल निर्माण में लगे कारीगर हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना के बसरामो गांव से आये हैं. राजेंद्र यादव, बद्री यादव, बालेश्वर यादव, संजय साव, अरुण राणा सहित रफीक अंसारी, सुलेमान अंसारी, शकुर अंसारी पूरी श्रद्धा से पंडाल बनाने में जुटे हैं.

अल्पसंख्यक समुदाय के यह कारीगर आपसी भाइचारा व सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं. समिति के सचिव अंशुमन कुमार ने बताया कि पूजा आयोजन पर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मुहल्लेवासी भी पूरी श्रद्धा से जुटे हैं. 25 स्वयंसेवकों का दल दिन-रात सुरक्षा-व्यवस्था संभालते हैं. बूढ़े-बुजुर्ग मेला प्रबंधन का दिशा-निर्देश देते है. पूजा स्थल पर आने के मार्गों की लाइटिंग व्यवस्था की जाती है. आरएमडब्ल्यू कॉलेज, कृष्ण मेमोरियल कॉलेज, यमुना पथ, गांधी स्कूल, पुरानी कचहरी रोड सहित नारदीगंज रोड के मार्गों पर लाइटिंग की खास व्यवस्था होती है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी अहम भूमिका निभाती है. पूजा स्थल पर आनेवाले मार्गों पर पुलिस के जवान तैनात किये जाते हैं. पूजा की तैयारी में कृष्णापुरी के निवासी श्रद्धा भाव से जुटे हैं.पूजा आयोजन की लागत राशि (रुपये में)पंडाल निर्माण®2,30,000 मूर्ति निर्माण®1,35,000लाइटिंग व्यवस्था®1,50,000पूजा व अन्य खर्च® 50,000

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >