पोलिंग पार्टियों को मिली चुनाव सामग्री पांच डिस्पैच सेंटरों से हुआ वितरणविधानसभावार कर्मचारियों की ड्यूटी का हुआ बंटवारा निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी रहे सक्रियसुबह से ही डिस्पैच सेंटरों पर लगी रही भीड़चुनाव के पहले कर्मचारियों को मिला आखिरी प्रशिक्षणफोटो- 5प्रतिनिधि, नवादा (नगर)चुनावी समर की तैयारी में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है. शनिवार को पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराया गया व अंतिम रूप से चुनाव कार्य का प्रशिक्षण भी दिया गया. जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं, जहां से पोलिंग पार्टिंयों को सामग्री उपलब्ध करायी गयी. उन्हें 12 अक्तूबर को होनेवाले मतदान के लिए सभी आवश्यक जानकारी दी गयी. रैंडमाइजेशन के आधार पर पहले ही चुनाव कर्मियों के बीच किस विधानसभा क्षेत्र में उन्हें चुनाव ड्यूटी करनी है़ इसकी जानकारी व उनके पोलिंग पार्टी में कौन प्रोजाइडिंग, पी-वन, पी-टू व पी-थ्री के स्टाफ रहेंगे. यह पहले ही तय हो गया था. शनिवार को चुनाव सामग्री देते समय किस बूथ पर जाकर चुनाव ड्यूटी करनी है इसकी भी जानकारी दी गयी. नवादा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में डिस्पैच सेंटर बनाया गया था, जहां सुबह से ही चुनाव कर्मियों की भीड़ लगी रही. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राजेश कुमार, एआरओ सह बीडीओ प्रभाकर कुमार सहित कई अधिकारी डिस्पैच सेंटर पर मुस्तैदी से जमे रहे व चुनाव कर्मियों के बीच सामग्री का वितरण किया. निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मनोज कुमार ने भी डिस्पैच सेंटरों का मुआयना किया. नवादा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके तहत पोलिंग पार्टी में एक नये सदस्य वोटर वेरीफायर के रूप में जोड़े गये हैं. वीवीपैट मशीन की विशेष जानकारी भी शनिवार को मतदान कर्मियों को दी गयी. जिन बूथों पर 12 सौ अधिक मतदाता हैं, वहां एक अतिरिक्त मतदान कर्मी भी लगाये गये हैं. गोविंदपुर विधान सभा का डिस्पैच सेंटर संत जोसेफ पब्लिक स्कूल, हिसुआ विधान सभा का इंटर विद्यालय हिसुआ, वारिसलीगंज विधान सभा का बीके साहू इंटर विद्यालय व रजौली विधान सभा का डिस्पैच सेंटर इंटर विद्यालय रजौली में बनाया गया है. इन सभी डिस्पैच सेंटरों पर कर्मियों की भीड़ जुटी रही. सभी कर्मियों को परिचय पत्र भी चुनाव सामग्री के साथ दिया गया. तैयारी पर होती रही चर्चाडिस्पैच सेंटर में सामग्री लेने के बाद मतदान कर्मी इस बात की चिंता में जुटे रहे कि कैसे मतदान केंद्रों पर पहुंचा जायेगा. सरकार द्वारा उपलब्ध वाहनों से बूथ पहुंचा जाये या दोपहर का खाना खाकर शाम के समय बाइक या निजी वाहन से बूथ पर पहुंचा जाये. इन सब बातों की चर्चा पोलिंग पार्टी में शामिल चुनाव कर्मी आपस में करते दिखे. गौरतलब है कि पोलिंग पार्टी को बूथ तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहनों की व्यवस्था की गयी है. सामग्री का किया मिलानसभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. सामग्री के साथ चेक लिस्ट भी दिया गया है. सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिया गया कि वह अपनी सामग्री मिलान कर लें, ताकि किसी प्रकार की समस्या बूथ पर जाकर नहीं हो. चेक लिस्ट से सामग्री मिलान करने के लिए पीठासीन पदाधिकारी सहित अन्य चुनाव कर्मी जुटे देखे गये. चुनाव कार्य में पहली बार लगने वाले नये कर्मियों में उत्साह देखा गया. वह ड्यूटी को करने के लिए उत्साहित थे. पहली बार चुनाव ड्यूटी में लगने वाले राहुल कुमार, ब्रजेश कुमार आदि ने बताया कि वह चुनाव कार्य को लेकर बहुत एक्साइटेड है. चुनाव कराने का यह उनका पहला मौका है.
पोलिंग पार्टियों को मिली चुनाव सामग्री
पोलिंग पार्टियों को मिली चुनाव सामग्री पांच डिस्पैच सेंटरों से हुआ वितरणविधानसभावार कर्मचारियों की ड्यूटी का हुआ बंटवारा निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी रहे सक्रियसुबह से ही डिस्पैच सेंटरों पर लगी रही भीड़चुनाव के पहले कर्मचारियों को मिला आखिरी प्रशिक्षणफोटो- 5प्रतिनिधि, नवादा (नगर)चुनावी समर की तैयारी में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है. […]
