किऊल-गया रेलखंड का जल्द होगा दोहरीकरण : डीआरएम

किऊल-गया रेलखंड का जल्द होगा दोहरीकरण : डीआरएम फोटो- वारिसलीगंज. किऊल-गया रेलखंड में पड़नेवाले स्टेशन पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करना हमारी प्राथमिकता में है. खास कर पानी शौचालय व टिकट काउंटर को हर हाल में दुरुस्त करना हैं. यह बातें दानापुर मंडल रेल प्रबंधक के डीआरएम रमेश कुमार झा ने वारिसलीगंज स्टेशन के निरीक्षण के […]

किऊल-गया रेलखंड का जल्द होगा दोहरीकरण : डीआरएम फोटो- वारिसलीगंज. किऊल-गया रेलखंड में पड़नेवाले स्टेशन पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करना हमारी प्राथमिकता में है. खास कर पानी शौचालय व टिकट काउंटर को हर हाल में दुरुस्त करना हैं. यह बातें दानापुर मंडल रेल प्रबंधक के डीआरएम रमेश कुमार झा ने वारिसलीगंज स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहीं. उन्होंने दुख व्यक्त कहते हुए कहा कि किऊल से गया के बीच करीब 40 स्थानों पर चैनपुलिंग किया जाता हैं, जो ठीक नहीं हैं. इसके लिए उन्होंने यात्रियों से रेल टिकट लेकर सफर करने का आह्वान किया. क्योंकि, इस रेल मार्ग में चलनेवाले यात्रियों में से आधे लोग भी टिकट लेकर यात्रा नहीं करते हैं. डीआरएम ने बताया कि वारिसलीगंज स्टेशन पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था अतिशीघ्र की जायेगी़ वहीं, एक सप्ताह में टिकट काउंटर का मॉडल बदलने का आदेश अधिकारियों को दिया. इसके पहले श्री झा ने स्टेशन का बारिकी से निरीक्षण किया. उन्होंने जल्द ही रेलखंड के दोहरीकरण करने की बात कहीं. मौके पर स्टेशन प्रबंधक बीआर दास सहित दर्जनों अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >