बहू-बेटी समझ कर वोट दें

बहू-बेटी समझ कर वोट दें फोटो-6नवादा कार्यालय. गोविंदपुर : विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी पूर्णिमा यादव ने शुक्रवार को दर्जनों गांवों में जन संपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए वोट मांगने का काम किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल नीतीश जी के […]

बहू-बेटी समझ कर वोट दें फोटो-6नवादा कार्यालय.

गोविंदपुर : विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी पूर्णिमा यादव ने शुक्रवार को दर्जनों गांवों में जन संपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए वोट मांगने का काम किया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल नीतीश जी के हाथों को मजबूत करने से ही हो पायेगा. जनता से उन्होंने क्षेत्र की बहू-बेटी बन कर जन समर्थन देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि इस विधान सभा क्षेत्र में हमारे सास-ससुर व पति (कौशल यादव) ने आपकी सेवा की है. अब इस बहू को एक मौका देकर सेवा का अवसर प्रदान करें. उनके साथ रहे प्रमुख अंबिका यादव ने बताया कि जनता का भरपुर सहयोग मिल रहा है. डोर-टू-डोर जन संपर्क से गांव की माता, बहू-बेटियां के अलावा हर तबके के लोगों का समर्थन मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >