जनता का समर्थन बदलाव का प्रतीक
गोविंदपुर : विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कामरान ने शुक्रवार को क्षेत्र के नावाडीह, फरहेदा, मरूई सुंदरा डुमरी, सिउर, जोगाचक, कौआकोल सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में वोट की अपील की.
उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि मेरे द्वारा किये गये व किये जानेवाले जनहित प्रयासों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें. उसके बाद अपने गांव-घर के इस बेटा को वोट दें. उन्होंने कहा कि जनता का अपार समर्थन बदलाव का प्रतीक बन गया है. आखिरी दौर में हर गांव के लोगों द्वारा जिस प्रकार का समर्थन उनको मिल रहा है वह परिवर्तन का लहर की तरह लग रहा है़
उनके सहयोगी अफसर नवाब ने कहा कि निर्दलीय मोहम्मद कामरान को काफी समर्थन मिल रहा है. उनके जन संपर्क अभियान में सत्येंद्र सिंह, महेश्वरी सिंह, मुरारी सिंह, आशिक अली, नय्यर आलम, अकबर आलम, हलीम, शेरू आलम, शैफुल्ला, बबन भाई, जिबरैल अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज, सरजन राम, प्रदीप चौधरी, राजबल्लभ पासवान, राजेश राजवंशी, उमा शंकर कुशवाहा, नारायण महतो, रवि महतो, अर्जुन यादव, उदय यादव, सुरेंद्र यादव, भोला यादव आदि लोग शामिल थे.
